फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र जलाने पर बैंक मैनेजर से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सूबे की योगी सरकार ने किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करते हुए ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र सभी पात्र किसानों को देने के आदेश किए थे। इसके बाद में बैंकों की ओर से लाभार्थियों के ऋण मोचन योजना प्रमाण पत्र बनवाए गए। आरोप है कि इनमें से काफी संख्या में प्रमाण पत्रों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आग के हवाले कर दिया गया। मामले का खुलासा हो जाने के के बाद हरकत में आए जिला कृषि अधिकारी ने बैंक मैनेजर से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

शहर में टंडन प्लाजा में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। ऋण मोचन योजना में आने वाले दर्जनों किसानों के प्रमाण पत्र वितरण करने के बजाए बैंक में रखे रहे और किसानों को नहीं बांटे गए। आरोप है कि इन्हें शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने आग के हवाले कर दिया। इस प्रकार बैंक अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई। जानकारी होने पर कृषि अधिकारी ने बैंक मैनेजर से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


वर्जन--
शुक्रवार को ऋण मोचन के प्रमाण पत्रों को जलाने का मामला सामने आया था। इसको लेकर शनिवार को बैंक अधिकारी से जवाब-तलब किया गया है।
- विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें