फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे घर की दीवार ढही, पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां कस्बे में बुधवार रात कच्चे मकान की दीवार ढहने से एक ही चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्र की मलबे में दबकर मौत हो गई। पड़ोसियों और परिवार के अन्य लोगों को इस हादसे की जानकारी गुरुवार को जागने पर हुई। इस हादसे की सूचना मिलने पर दातागंज एसडीएम दिनेश कुमार सिंह और उसावां पुलिस ने मौका मुआयना किया।  
विज्ञापन

करीब 45 वर्षीय राजेश उसावां कस्बे के वार्ड नंबर छह में रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। राजेश अपने एकलौते बेटे रितिक (14) के साथ कच्चे मकान में रहते थे। छत पर तिरपाल पड़ा है। बुधवार रात राजेश और उनका बेटा रितिक एक चारपाई पर सोए थे। रात किसी समय उनके मकान की एक दीवार ढह गई, जिसके मलबे में पिता-पुत्र दब गए। उसी मकान के दूसरे हिस्से में राजेश का छोटा भाई पिंकू और उसकी पत्नी सोए थे। उन्हें और आसपास के लोगों को दीवार ढहने की आवाज सुनाई नहीं दी। गुरुवार सुबह जागने पर पिंकू और उसकी पत्नी ने जागने पर घर की दीवार गिरी देखी तो सन्न रह गए। यह नजारा देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। उन्होंने राजेश और उनके बेटे रितिक को नीचे दवा देखा तो मलबा हटाना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनट में दोनों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की चर्चा फैलने पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम दातागंज दिनेश कुमार सिंह ने मृतकों के परिवार वालों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। राजेश की एक बेटी रूबी जो शादीशुदा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें