बदायूं। ग्राम पंचायत सचिवों के कार्य में अनिमिताएं बरतने की वजह से गांवों में विकास कार्य ठीक से नहीं हो सके। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने दो सचिवों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत में बिना विकास कार्य कराए धनराशि निकलने की शिकायत पर संबंधित सचिव के खिलाफ जांच डीपीआरओ को दी हैं।
डीएम दिनेश कुमार सिंह को ब्लाक अंबियापुर में तैनात ग्राम पंचायत सचिव शिव कुमार पटेल और दहगवां ब्लॉक के शिव कुमार के खिलाफ अनियमितताएं बरतने की शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ग्राम सचिव शासन की नीतियों का सही पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जांच के बाद दोनों ग्राम पंचायत सचिवों को सस्पेंड करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए हैं। इस्लामनगर में तैनात रहे तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव राजीव कुमार के खिलाफ बगौर कार्य करा सरकारी धनराशि निकालकर निजी काम में प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच डीपीआरओ शाशिकांत पांडेय को दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी।