फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को अर्जुन के समान योद्धा बनाती है भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -6
विज्ञापन


‘अर्जुन के समान योद्धा
बनाती है भागवत कथा’
नगला शर्की में श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के नगला शर्की में श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में ग्राम नगला शर्की की महिलाएं और कन्याएं शामिल रहीं, जो पीत वस्त्र धारण किए थी।
कलश यात्रा नगलाशर्की स्थित प्राचीन शिव मंदिर से पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ हुई, जो नगला मंदिर (शक्तिपीठ) और प्रमुख चौराहों पर होकर गंतव्य स्थान लौटकर समाप्त हुई। कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। कलश यात्रा के बाद पहले दिन सोमवार को शाम पांच बजे भागवत कथा शुरू हुई। इसमें कथावाचक धर्मराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा धर्म रूपी विज्ञान की ध्वज को फहराती हुई अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। श्रीमद्भागवत एक ऐसा सिंहनाद हैं, जो मनुष्य को अर्जुन के समान योद्धा बना देती है। सभी को परिवार समेत श्रीमद्भागवत कथा सुनना और आत्मसात करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य यजमान आर्येंद्र सिंह, शकुंतला, रोहित, दामिनी और जयलाल सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह, संजय सिंह, धर्मवीर सिंह, सुखदेव सिंह, वेदपाल, राजपाल, प्रमोद, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें