फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेताओं से मिले मैनेजर, बोले- जल्द मंजूर करेंगे लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 10 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
विज्ञापन


भाकियू नेताओं से मिले मैनेजर, बोले- जल्द मंजूर करेंगे लोन
कछला में बेमियादी धरनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत
न्योली चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कछला में किसान क्रेडिट कार्ड और न्योली चीनी मिल से गन्ने का बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर चल रहे भारतीय किसान यूनियन के बेमियादी धरने के दौरान सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर शरद जायसवाल पहुंचे। उन्होंने यूनियन के जिलाध्यक्ष समेत प्रमुख नेताओं के सामने अपना पक्ष रखा। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि इस महीने के अंत तक आवेदक किसानों के लोन मंजूर कर उन्हें कार्ड मुहैया करा दिए जाएंगे।
छह दिन पहले शुरू बेमियादी धरने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ने के बकाया भुगतान और लोन के मुद्दे को उठाया। सोमवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सौदान सिंह धरनास्थल पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बैंक गेट पर तालाबंदी का एलान किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बैंक मैनेजर शरद जायसवाल ने धरनास्थल पर यूनियन के नेताओं से बातचीत की। मैनेजर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बैंक स्तर की समस्या का इस महीना के अंत तक समाधान कर दिया जाएगा। आवेदक किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड उन्हें उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनास्थल पर चीनी मिल के महाप्रबंधक के भी पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन महाप्रबंधक के नहीं आने की वजह से यूनियन के नेताओं ने धरनास्थल से उठने का मन बदल दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक ने फोन पर बात करके आश्वासन जरूर दिया है लेकिन उनकी बात का विश्वास नहीं किया जा सकता। शाम तक पसोपेश के बाद जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि बैंक मैनेजर से अब कोई शिकायत नहीं है लेकिन गन्ना बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस की मौजूदगी में बैंक मैनेजर से वार्ता के दौरान यूनियन की ओर से जुगेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुरेशपाल, मुन्नालाल और दिनेश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें