कासगंज समेत अन्य केंद्र
फोटो- 1 से 9, 24 से 27
मेला ककोड़ा: सज चुके हैं बाजार, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी
गंगा स्नान करने के बाद साधु-संतों को खिचड़ी दान की, बच्चों ने खूब की मौज-मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मेला ककोड़ा। गंगा किनारे लगे मिनी कुंभ मेले ककोड़ा में श्रद्धालुओं का संख्या बढ़ने लगी है। मेले में कुर्मियान बस्ती पूरी तरह बस चुकी है। बाजार लगभग सज चुके हैं। देवोत्थानी एकादशी व्रत करने वालों ने मंगलवार सुबह गंगा स्नान किया साधु-संतों को खिचड़ी दान की। खिचड़ी भोज भी कराया गया। मेले में पहुंचे बच्चों ने खूब मौज मस्ती की।
ऐेतिहासिक मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में सोमवार की देवोत्थानी एकादशी पर हजारों की संख्या में परिवार मेले में पहुंचे थे। मंगलवार को भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को भी गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जगह-जगह साधुओं को खिचड़ी भोज कराया गया। खिचड़ी दान भी की गई। सुबह को गंगा मैया के भजनों के साथ वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। स्वामी मधुसूदनाचार्य के पंडाल में यज्ञ की तैयारियां चल रहीं हैं। आर्य समाज कैंप में भी वेद प्रचार के कार्यक्रम किए गए।
--------------
कल होगा ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन
रुहेलखंड के ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन 22 नवंबर को यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन बीएल वर्मा दिन में दो बजे करेंगे। यह जानकारी जिला पंचायत प्रशासन ने दी। 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेले में मुख्य स्नान होगा।
----------
10 बेड का अस्पताल शुरू मेले में अस्थायी रूप से 10 बेड का अस्पताल अब चालू हो गया है, जिसमें 16 डॉक्टर, सात वार्ड ब्वाय, सात फार्मासिस्ट हैं। मंगलवार को 120 लोगों ने अस्पताल से दवाई भी ली। भर्ती और डिलीवरी की भी व्यवस्था की गई है, लेकिन अब तक एबुलेंस की सुविधा दिखाई नहीं दे रही है। दवाओं की भी कमी है। -------
कुर्मियान घाट पर अव्यवस्थाएं मेले में कुर्मियान घाट पर अव्यवस्थाएं हैं। न तो वॉच टावर ही बने हैं और न ही महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। मुख्य स्नान घाट पर भी मात्र दो ही चेंजिग रूम बने हैं। वॉच टावर भी अधूरे हैं जो बने हैं वे सूने हैं। वहां पर कोई ड्यूटी पर नहीं रहता। ----------
बन रहा सांस्कृतिक पंडाल
सांस्कृतिक पंडाल बनाया जाने लगा है, जिसमें चार दिन लोक विधाओं के कार्यक्रम होंगे।
---------------
मोबाइल शौचालय चोक
मेले में स्वच्छता बनाए रखने के लिए बनाए गए मोबाइल शौचालय फेल होने लगे हैं। शौचालय चोक होने के साथ ही पानी भी नहीं है। इनमें गंदगी भी बहुत हो गई है जिससे लोग इनमें जाने से कतरा रहे हैं ।
--------------
सुसज्जित नाव से लोग कर रहे नौकायन
गंगा मेें लगभग 30 मोटरबोट सुसज्जित आने से लोग नौकाबिहार कर गंगा मैया में आनंद ले रहे हैं। कुछ लोग इन नाव से उस पार भी जाकर स्नान करते हैं जो कि सुरक्षा कारणों से उचित नहीं है। उस पार कोई प्रशासनिक व्यवस्था नहीं है। उस पार का क्षेत्र कासगंज का है हालांकि मेला भी कासगंज क्षेत्र में लगा है।
-----
अर्पित सिंह होंगे मेले के न्यायिक मजिस्ट्रेट
न्याय व्यवस्था के लिए सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्पित सिंह होंगेे। वीआईपी कैंपस की ओर मेला न्यायिक मजिस्ट्रेट का कैंपस तैयार किया जा रहा है। मेले में होने वाले विवादों के फैसले वहीं सुनाए जाएंगे।