फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने दिव्यांग परिवार को दिलाई सरकारी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर छपी तो प्रशासन के कान में पहुंची गूंगी की आवाज
विज्ञापन

हाथों हाथ घर पहुंचकर दिया, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आवास भी किया मंजूर, बनेगा शौचालय बीडीओ ने खुद गांव पहुंचकर ली इस गरीब परिवार की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर में लंबे समय से मुफलिसी का जीवन-यापन कर रहे एक दिव्यांग परिवार के घर मंगलवार खुशियां भर गईं। अमर उजाला में इस परिवार की मुफलिसी भरी जिंदगी के विषय में जब प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई तो प्रशासन की नींद खुली, किसी भी तरह की सरकारी इमदाद से महरूम इस दिव्यांग परिवार को मंगलवार को बीडीओ ने उनके घर पहुंचकर शासन से देय सभी योजनाओं को मंजूर कर दिया।
विज्ञापन

सरकार गरीब और दिव्यांगों के कल्याण के लिए पेंशन, आवासीय योजना समेत कई योजनाएं चला रही है। पात्र लोगों को उन योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए शासन के निर्देश पर कैंप भी आयोजित किए जाते हैं। गांव में तैनात लेखपाल और सचिव को इस बात की हिदायत भी रहती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से कोई वंचित रह न जाए लेकिन भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसे, सरकारी कर्मचारियों को शायद इस गरीब दिव्यांग परिवार पर कभी रहम नहीं आया। शायद इसीलिए इस परिवार को शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया। अमर उजाला के संज्ञान में यह आया तो उसने इस दिव्यांग परिवार से मिलना बेहतर समझा। समस्या यह थी कि इस परिवार की मुखिया समेत अन्य लोग भी कोई गूंगा तो कोई बहरा था। जो चाहकर भी अपनी बात को बता नहीं पा रहा था। लेकिन उनका रहन सहन और टूटा मकान इस बात का गवाह था कि शासन की किसी इमदाद से यह परिवार आज भी महरूम है।
विज्ञापन

मंगलवार को अखबार में खबर पड़ने के बाद पहले गांव का कोटेदार इनके घर पहुंचा और राशन कार्ड मुहैया कराया। अधिकारियों की ओर आधार कार्ड भी उपलब्ध करा दिया गया। जिक्र करना जरूरी है कि सामान्यता आधार कार्ड बनवाया जाए, तो उसमें कम से कम सप्ताह भर का समय लग सकता है। बीडीओ वजीरगंज अंजुला सक्सेना भी गांव पहुंचीं। उन्होंने प्रधान और सचिव को निर्देश देकर परिवार की मुखिया का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करा दिया जाए। साथ ही तीन दिन में शौचालय बनवाने के निर्देश भी दिए। शीघ्र ही सभी दिव्यांगों के लिए दिव्यांग पेंशन बनवाने की बात कही। एसडीएम मोहम्मद अवेश ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर गरीब दिव्यांग परिवार को मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध को जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें