फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, गूंजते रहे भोले के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 11 बीडीएनयूजेएचपीएच-02,03
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
कछला गंगाघाट पर दिन भर चला कांवड़ पूजन का दौर, महिला कांवड़ियो में नजर आया गजब का जोश, गूंजते रहे भोले के जयकारे अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर शनिवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिन गंगाघाट पर हवन पूजन का दौर चला। हर-हर गंगे और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया।
शनिवार को कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली। कोई भी टोली ऐसी नहीं थी जिसमें कांवड़ियों की संख्या 50-60 से कम रही हो। कुछ टोलियां तो सैकड़ों की संख्या को भी पार कर गईं। रात में भी कांवड़ियों ने गंगा स्नान किया। दिन में बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवालयों की ओर बढ़े कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर नृत्य किया। अपनी-अपनी टोली के साथ भजनों की धुन पर थिरकते कलाकारों के साथ कांवड़िये भी झूम उठे। घाट पर मौजूद दुकानदारों की माने तो शनिवार को करीब 60 हजार कांवड़ियों ने कछला से कांवड़ यात्रा शुरू की। इनमें ज्यादातर टोलियां बरेली, पीलीभीत और बदायूं की थीं। कांवड़िया सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयो में जलाभिषेक करेंगे। इधर, कांवड़ियों के सेवा-सत्कार में सेवादारों ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कांवड़ियों को सब्जी, पूड़ी, छोले-चावल और हलुवा भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भोले के शृंगार की दुकानों पर भी दिखी रौनक
उझानी। भोले के शृंगार के सामान की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। मंडी समिति के पास गोशाला की भूमि पर लगे मार्केट में शृंगार के सामान के खरीदार कांवड़ियों में कुछेक ने तो हजार-पांच सौ रुपया खर्च करने से भी गुरेज नहीं किया। दुकानों पर इसे लेकर खासी रौनक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें