फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य में हित व राष्ट्र हित का समावेश होता हैं: अतुल गर्ग

Sun, 01 Jul 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री भामाशाह जयंती के मौके पर शहर के एक निजी लॉन में वैश्य समाज समागम आयोजित हुआ। जिसमें दिल्ली व मुंबई से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समागम में चार चांद लगाए।
विज्ञापन

समागम का शुभारंभ राज्यमंत्री अतुल गर्ग और भाजपा ब्रजप्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने भामाशाह के चित्र पर पुष्पार्चन व माला पहनाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई की सिंगर वैशाली ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इसके बाद जूनियर गुत्थी के चुटकुलों ने लोगों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि वैश्य में हित व राष्ट्र हित का समावेश होता है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को वैश्य समाज का हितकारी बताया। कहा कि वैश्य समाज को एकजुट होने की जरूरत है। क्योंकि कोई भी जंग कभी अकेली नहीं जीती जाती। उसके लिए सभी को एक होना पड़ता है। वैश्य समाज को गोत्र में न बांटे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, सर्वेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता, रामौतार गांधी, शिव स्वरुप गुप्ता समेत विभिन्न मंडल के विधायकों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें