फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं करने पर 138 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया जमा नहीं करने पर 138 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
विज्ञापन

एक-एक लाख से ज्यादा के 52 बकाएदार भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
राजस्व वसूली अभियान के तहत सोमवार को बिजली विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्र में 138 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए, इनमें 52 उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिन पर एक-एक लाख से ज्यादा का बकाया है। 27 बड़े उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। 21 लाख की वसूली भी की गई।
शासन और विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले भर में बिजली विभाग की ओर से राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय छैल बिहारी के निर्देशन में सोमवार को बिनावर, उसावां और बिल्सी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन तीनों स्थानों पर एक-एक लाख से ज्यादा के 27 बकाएदार उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें पांच बिनावर, 12 उसावां और दस बिल्सी के हैं। इन सभी पर 22 लाख की बकाया राशि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन तीनों क्षेत्रों में 138 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इनमें 52 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनपर एक-एक लाख से ज्यादा की बकाया है। छैलबिहारी ने बताया कि टीमों ने उपरोक्त स्थानों पर 21 लाख की वसूली भी की है। बोले-बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई भी तेजी से चल रही है। किसी भी बकाएदार को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें