फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर बनेगा शहर, चेयरमैन ने व्यापारियों से की चर्चा

विज्ञापन
नगर पालिका में व्यापारियों की बैठक लेती चेयरमैन दीपमाला गोयल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद नई चेयरमैन दीपमाला गोयल ने शहर को सुधारने पर सोचना शुरू कर दिया है। शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चेयरमैन ने मंगलवार को व्यापरियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।
शहर को सुंदर बनाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अमर उजाला ने मुहिम शुरू की तो नई चेयरमैन ने भी अपना कदम बढ़ा दिया। मंगलवार सुबह अतिक्रमण विरोधी खबर पढ़ने के बाद दोपहर को चेयरमैन दीपमाला गोयल ने नगर पालिका में व्यापारियों की बैठक बुला ली। चर्चा में बात सामने आई कि शहर में स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण जाम की वजह बन रहा है। जाम से मुक्ति पाने को अतिक्रमण हटना जरूरी है। इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। शहर में जाम की दूसरी बड़ी वजह दुकानों के सामने खड़े होने वाले वाहन हैं। तय हुआ कि शहर के खाली पड़े स्थानों पर पार्किंग बनाई जाए। जहां दुकानदार और ग्राहक दोनों अपनी गाड़ियां खड़ी करेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों अमर उजाला ने शहर में शौचालय न होने की समस्या को गंभीरता से उठाया था। शौचालय बनाने के लिए भी स्थान सुझाए। मंगलवार को व्यापारियों के साथ हुई बैठक में सार्वजनिक शौचालय बनाने का भी निर्णय किया गया।
---------
यहां पर बनेगी पार्किंग
अतिक्रमण हटने के बाद में गांधी ग्राउंड की दीवार के सहारे अलग से पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें एक साइड में कार के लिए पार्किंग रखी जाएगी। वहीं दूसरी ओर बाइक के लिए स्टैंड बनाया जाएगा, लेकिन यहां पर नगर पालिका की ओर से पार्किंग शुल्क वसूला जाएगा। वहीं लावेला चौक पर नाले के पास में पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

---------
शहर में बनेंगे मोबाइल शौचालय
शहर के पुराना बाजार, चूना मंडी, अनाज मंडी, नेहरू चौक, गांधी ग्राउंड, इंद्रा चौक पर मोबाइल शौचालय लगाए जाएंगे। गांधी ग्राउंड के पास में बने शौचालय अब खंडहर हो चुके है। उनके स्थान पर बायोमैट्रिक शौचालय बनाए जाएंगे। नर्सिंग होम, बैंक, मैरिज हॉल को नोटिस जारी किया जाए रहे है। उनसे पार्किंग के लिए कहा जा रहा है। वहीं दुकानों पर कूड़ेदान भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें