फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंगा में नहाने के दौरान युवती डूबी

विज्ञापन
river - फोटो : demo
विज्ञापन
उझानी(बदायूं)। गंगा स्नान के लिए अलीगढ़ से अपने परिजनों के साथ पहुंची युवती गंगा में डूब गई। तलाश के लिए घरवालों ने गोताखोरों को भी बुला लिया लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार दोपहर का है। अलीगढ़ में गंगीरी क्षेत्र के गांव गौसपुर से बंजारा परिवार के सदस्य गंगा नहाने के लिए कछला पहुंचे। विकास बंजारा की पत्नी रीता(20) गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में चली गई। उसके साथ परिवार की ही खुशबू और ऊषा भी थी। ऊषा और खुशबू डूबने लगी तो परिवार के सदस्यों ने दोनों को बाहर की ओर खींच लिया लेकिन रीता का कोई पता नहीं लगा। रीता के डूबने से परिवार के लोग घट पर चीख पुकार मचाने लगे। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार समेत पुलिस कर्मी भी घाट पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर रीता की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली। बता दें कि तीन दिन पहले सहावर निवासी नरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डन बाबा भी कछला गंगाघाट पर गुम हो गए थे। उनका भी अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें