फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हुआ नगर

विज्ञापन
श्री राम बारात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलापुर। नगर में चल रही रामलीला के पांचवें दिन गुरुवार को भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। राम बारात का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में बज रहे धार्मिक गानों और जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। सुरक्षा के लिहाज से जुलूस के साथ पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।  
विज्ञापन

श्रीराम बारात रामलीला मैदान से शुरू होकर मेन मार्केट से होते हुए साहूकारा बजरिया मोहल्ला, काजी हाउस होते हुए खेड़ा मोहल्ला पहुंची। वहां से पटवा मोहल्ला, अंसारी चौराहा, नगर पंचायत कार्यालय होते हुए देर शाम रामलीला मैदान लौटकर समाप्त हुई। श्रीराम बारात में शामिल झांकियों में लव-कुश, काली का अखाड़ा, श्रीकृष्ण रासलीला, शिव-पार्वती, रावण सेना, श्रीराम सेना, गणेश जी, श्रीराम दरबार, भारत माता शामिल थीं। जुलूस में शामिल युवक धार्मिक गीतों पर थिरकते नजर आए। इस मौके पर  शारदकांत पाठक, अनुज शर्मा, पिंटू गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रशांत भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें