फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसे, सात लोग जख्मी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
बदायूं। सड़क हादसे की अलग-अलग घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

तांगे से बचने के चक्कर में टेंपो सामने से आ रही बाइक से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलापुर के उरैला का रहने वाला 70 वर्षीय सादिक और उसका भतीजा शब्लू मंगलवार सुबह 10 बजे बाइक से जिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आ रहे थे। वहीं टेंपो से कल्लू, जाकिर और शाकिर ककराला जा रहे थे। रास्ते में मंडी समिति के पास पहुंचते ही अचानक क्रॉसिंग पर तांगा वाले उसे मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से आ रहा टेंपो तांगे से बचने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो और बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी। बरामालदेव संपर्क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के शिक्षक अवनेश सक्सेना (40) समेत दो लोग घायल हो गए। अवनेश कॉलेज की छुट्टी के बाद अपने गांव सिरसौली को निकले थे। हादसे के बाद घायल शिक्षक को बरामालदेव के ग्रामीण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाते ही खिसक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें