बदायूं। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एक अक्तूबर को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदार शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जिला अस्पताल ब्लक बैंक में आयोजित होगा। इस महादान में शहर के युवा, महिलाएं और समाजसेवी हिस्सा लेंगे।
समाज हित के मामले को लेकर अमर उजाला हमेशा से बेहद संजीदा रहा है। कई बार खून की उपलब्धता न होने से व्यक्ति की जान चली जाती है। इसके लिए समय-समय पर अमर उजला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। ताकि रक्त की कमी से घायलों और मरीजों की जान न जाए। अमर उजाला की इस मुहिम में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। एक अक्तूबर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस महादान में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से हिस्सा ले सकता है। शिविर सुबह दस बजे शुरू होगा। चिकित्सकों की राय माने तो तीन महीने के अंतराल में एक स्वास्थ्य मनुष्य रक्तदान कर सकता है। इससे उसका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।