फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली में लोगों ने नसीब नहीं हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते नवरात्र व मुहर्रम पर भी नागरिकों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। नगर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में नलों में पानी पहुंच ही नहीं रहा है जिससे लोगों खासकर महिलाओं को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि यही हालात रहे तो परेशानहाल पब्लिक सड़कों पर आने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

बीते लगभग एक माह से नगर में पेयजलापूर्ति का गंभीर संकट पैदा हो गया है। मोहल्ला कटरा, मेन चैराहा, बुधबाजार, मौर्य कॉलोनी, बद्रीप्रसाद कालोनी, साईं विहार कॉलोनी आदि मेें तो नलों में पानी पहुंच ही नहीं रहा है। वहीं अन्य स्थानों पर पानी आ भी रहा है तो पहली मंजिल तक नहीं पहुंच रहा। अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार सिंह का कहना है कि दो नलकूप खराब होने के चलते उक्त परेशानी सामने आयी है। जल निगम के अधिकारी दोनों नलकूपों का निरीक्षण कर चुके हैं। जल्द ही उक्त समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें