फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....तो क्या फिर बिचौलियों के हाथ छले जाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। हर साल की तरह इस बार भी बिचौलिए किसानों की मेहनत पर डाका डालने की तैयारी में हैं। धान खरीद 25 सितंबर से शुरू होनी है, इसके बाद भी केंद्रों का पता नहीं लग पा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र भी निर्धारित कर दिए गए हैं। साल भर किसान धान की फसल को लेकर परेशान रहते हैं। उम्मीद करते हैं कि इस बार उसकी फसल लाभ देकर जाएगी। इसके बावजूद नतीजा वही ढाक के पात रहता है।
जिले में धान खरीद के लिए शासन की ओर से 43800 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो पांच एजेंसियां विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपी स्टेट एग्रो, एसएफसी, और भारतीय खाद निगम खरीद करेंगी। इनमें 1550 रुपये प्रति क्विंटल मिक्स धान और 1560 रुपये प्रति क्विंटल पतला और महीन धान खरीदा जाएगा। डिप्टी आरएमओ हरवेंद्र कुमार ने बताया कि धान खरीद के लिए 28 केंद्र बनाए गए हैं। सदर तहसील के ब्लाक जगत में साधन सहकारी लखनपुर, कादरचौक ब्लाक के इस्माईलपुर, सलारपुर ब्लाक में दो कुंवरगांव और भगवतीपुर, उझानी ब्लाक के विरोई, दातागंज तहसील के दातागंज मंडी और कृषक सेवा केंद्र, ब्लाक उसावां के ग्राम लिलवा, हरेंडी, मुहम्मदपुर और कुंडी नगला, ब्लाक म्याऊं के मंशा नगला, चितौरा, म्याऊं, हजरतपुर, लभारी, ककराला, समरेर ब्लाक के बसेला और समरेर, सहसवान ब्लाक के दहगवां में तीन, वजीरगंज ब्लाक में कस्बे में दो और अंबियापुर ब्लाक का बिल्सी किसान सहकारी समिति पर धान खरीद केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन..
25 सितंबर को धान खरीद केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं करा दी जाएंगी और एक कर्मचारी लगा दिया जाएगा। लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। धान खरीद केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
- हरवेंद्र कुमार, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें