फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वत: रोजगार की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सीडीओ ने

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एनआरएलएम की ओर से गठित समूह की महिलाओं के साथ विकास भवन में सीडीओ निशा अनंत ने बैठक की। इसके बाद प्रशिक्षित महिलाओं के समूह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समूह की महिलाएं एक माह सहसवान, दहगवां व अंबियापुर ब्लॉक में रहेंगी और महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना की सोमवार को हुई बैठक में सीडीओ ने समूह की महिलाओं को बताया कि वे अपनी तरह अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर होना सिखाएं, ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण आराम से कर सकें। सीडीओ ने कहा कि अभी यहां से महिलाएं बाहर जाकर सीखकर आती हैं। वे आने वाले वक्त में ऐसा कर दें कि बाहर से लोग बदायूं आकर सीखें। इसके लिए सभी को अपना काम निष्ठापूर्वक करने की जरूरत है।
बैठक के बाद में प्रशिक्षित महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी एनआरएलएम, ब्रजमोहन अंबेड ने बताया कि ये महिलाएं सहसवान, दहगवां व अंबियापुर ब्लॉक के 24 गांवों में भ्रमण करेंगी। एक टीम में पांच महिलाएं शामिल होकर एक गांव में 15 दिन तक रुकेंगी और समूह बनाएंगी। उन्होंनेे बताया कि एक गांव में 15 दिन रुकने के बाद अगले गांव में पहुंचेंगी। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षित महिलाएं अन्य दूसरी महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करेंगी। प्रशिक्षित महिलाओं को कम से कम छह समूह बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने रुकने बाद ये महिलाएं वापस आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें