फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस बनाएंगे व्हाट्स एप ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड प्रयागराज की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शासन बेहद गंभीर है। इसको लेकर निर्देेश दिए गए हैं कि सभी जिला विद्यालय निरीक्षक एक व्हाट्स एप ग्रुप बना लें। उसमें अपर शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेेशक, शिक्षा निदेशक, सचिव आदि को जोड़ें। इसमें परीक्षा संबंधित जानकारी को अपडेट करते रहे।
विज्ञापन

शासन इस बार किसी भी हालत में यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराना चाहता है। यही वजह है कि शासन की ओर से समय-समय पर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जारिये प्रत्येक जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक से जानकारी ली जा रही है, साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह ने सभी डीआईओएस को निर्देेश जारी किए हैं कि वे अपने जिले का व्हाट्स एप ग्रुप बना लें, जिससे परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में उसका तुरंत समाधान हो सके। इसके लिए उस ग्रुप में अपर शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव एवं सचिव को जोड़ लेें और उनसे जानकारियां साझा करें। इसमें परीक्षाओं से संबंधित जानकारी भी तुरंत आदान-प्रदान की जाए। कहा गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक जिलास्तर पर सचल दल प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ भी ग्रुप बनाएं।
विज्ञापन

-------------------------
शासन की ओर से व्हाट्स एप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें परीक्षा संबंधित जानकारी आदान-प्रदान की जाएगी।
-राममूरत, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें