बदायूं। अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स ‘अपराजिता’ के तहत गुरुवार को बदायूं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (बीआईएमटी) में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। ताइक्वांडो प्रशिक्षक विपिन तोमर, गीता ठाकुर और सोनम मौर्य ने छात्राओं को आत्मरक्षा के अलग-अलग तरीके बताए। उन्होंने कहा कि छात्राओं में हिम्मत है, तो सब कुछ है। इससे वह अकेले दस लोगों का मुकाबला कर सकती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य उमेश पाल सिंह ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बहुत जरूरी हो गया है। छात्राओं को अब हिम्मत दिखानी होगी और मजबूत बनना होगा। ताइक्वांडो प्रशिक्षक विपिन तोमर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए। उनकी सहयोगी गीता ठाकुर और सोनम मौर्य ने छात्राओं को कई एक्शन करके बताए। एक साथ तीन लोगों से मुकाबला कैसे करें, इसके भी टिप्स दिए। कार्यक्रम में डायरेक्टर अक्षज रस्तोगी, नियंत्रक ओमशंकर शर्मा, सौरभ, अरविंद गुप्ता, निमिषा राठौर, श्यामा चौहान, साफिया खान, विजयकांत भारद्वाज, नवनीत यादव आदि मौजूद रहे। संचालन फौजिया सुल्तान ने किया।
-----------------
छात्राओं ने कहा
टीम बनाकर सिखाएं और छात्राओं को करें प्रेरित
आज का माहौल देखकर छात्राओं को एक टीम बनाकर ताइक्वांडो और जूडो कराटे की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। मोहल्ले की लड़कियां एकत्र हो जाएं और सीखें। सब एक-दूसरे का सहयोग करें, प्रेरित करें तभी सशक्त टीम तैयार होगी।
-पूजा गोस्वामी
---------------------
बेटियों को प्रेरित करें माता-पिता
बेटियां ऐसे मजबूत नहीं होंगी, जब तक कि उनके माता-पिता सहयोग नहीं करेंगे। हर मां-बाप को अपनी बेटियों को मजबूत बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उन्हें मजबूत बनाना चाहिए।
-नेहा भारद्वाज
--------------------
विद्यालयों में दिया जाए प्रशिक्षण
माहौल के हिसाब से हर विद्यालय में छात्राओं को ताइक्वांडो और जूडो कराटे की ट्रेनिंग दी जाए। नियमित रूप से क्लास लगाई जाए, जिससे छात्राओं को कहीं कुछ सीखने की आवश्यकता नहीं पड़े।
-अर्चना राघव
------------------------
बेटी सशक्त, तो मां-बाप खुश
आज हर मां-बाप को बेटी के घर से बाहर जाने पर डर लगता है। वे घबराते हैं कि कहीं उसके साथ कुछ हो न जाए। जब उनकी बेटी मजबूत और सशक्त होगी, तो उनके मां-बाप की चिंता घटेगी।
-सीमा गुप्ता