बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदन नगर में बुधवार शाम एक युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। परिवार वाले उस समय काम से गए थे। लौटने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम चंदन नगर निवासी 26 वर्षीय कुंवरपाल उर्फ गोरा पुत्र जसवंत सिंह बुधवार शाम करीब चार बजे अपने ही घर में फंदे पर झूल गया। उस वक्त परिवार वाले किसी कार्य से घर के बाहर गए हुए थे। परिवार वाले शाम पांच बजे घर लौटे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अजय यादव ने बताया युवक शराब का आदि था। आत्महत्या करने के दौरान भी वह पीये हुए था। मोहल्ले के कई लोगों ने इसके बारे में बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाकी कार्रवाई जांच के बाद होगी। ब्यूरो