फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिसंबर से निकलेगी भाजपा की पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा की एक बैठक बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक के आवास पर संपन्न हुई। इसमें सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा मतदाता प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि 1 से 15 दिसंबर तक भाजपा की पदयात्रा होगी। पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में निकाली जाएगी। एक विधानसभा में छह टोलियां पदयात्रा निकलेंगी। पदयात्रा गांवों में घूमने के साथ हर बूथ पर जाएगी। इसके उपरांत केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों के घर जाकर संपर्क किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बैठक में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक अशोक भारती, अजीत वैश्य, रावेंद्रपाल सिंह, शरदेंदु पाठक, राजेस्वर पटेल, सत्यवीर सिंह, राजीव गुप्ता आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें