फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पास रखी थी लाभार्थी की बैंक पासबुक, डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के पास रखी थी लाभार्थी की बैंक पासबुक, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

बदायूं। शासन और प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ प्रधान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। चितौरा गांव के प्रधान ने लाभार्थी की बैंक पासबुक अपने पास रख ली थी। लाभार्थी के शिकायत मिलने पर डीएम ने प्रधान की जमकर फटकार लगाई। डीएम को चितौरा-धनौरा की सड़कें खराब मिलीं, जिस पर नाराजगी जताई।
डीएम दिनेश कुमार सिंह रविवार सुबह करीब पांच बजे चितौरा गांव जा पहुंचे। वहां की सड़कें खराब देखकर डीएम ने खासी नाराजगी जाहिर की। शौचालय निर्माण के बारे में लोगों से पूछने पर हरप्यारी ने बताया कि उनकी बैंक पासबुक प्रधान ने अपने पास रख ली है। डीएम के पूछने पर प्रधान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। डीएम ने निर्देश दिया कि शौचालय की धनराशि तत्काल लाभार्थी को दी जाए, जिससे वह शौचालय निर्माण करा सके। प्रधान को निर्देश दिए कि मिलकर फॉगिंग और स्प्रे मशीन खरीद लें। इससे सप्ताह में एक-एक दिन एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग की जा सके। ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक रविवार को सभी 15 मिनट निकालकर श्रमदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने घरों में एलईडी बल्ब की अच्छी संख्या होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रधान को निर्देश दिए कि जिन ग्रामीणों को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिलवाए जाएं। सभी ग्रामीण शौचालय का प्रयोग करें, जिससे गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें