फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट का दूसरा दिन बदायूं क्रिकेटर्स टीम के नाम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
टूर्नामेंट का दूसरा दिन बदायूं क्रिकेटर्स के नाम रहा
विज्ञापन

बदायूं। स्पोर्ट्स स्टेडियम बहेड़ी में आयोजित हीरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बदायूं क्रिकेटर्स और क़बूलपुरा इलेविन के बीच मैच खेला गया। बदायूं क्रिकेटर ने टॉस जीत कर 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया। इनमें कप्तान जहीर खान ने नाबाद 78 रन बनाए। शिबली ने धुआंधार पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 56 रन, अजीम ने 28 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी क़बूलपुरा की पूरी टीम केवल 110 रन बनाकर आउट हो गई। जहीर खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की कमेंट्री अब्बास खान और स्कोरिंग जमशेद अशरफ ने की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें