बुखार से चार और लोगों की मौत
बदायूं। सोमवार को समरेर ब्लाक के एक गांव में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। जबकि व्यक्ति की मौत सालारपुर क्षेत्र में हुई।
कुंवरगांव। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर चकोलर निवासी ओमप्रकाश (40) पुत्र लेखराज को चार दिन पहले बुखार आया था। उसका प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था। रविवार की रात उनकी मौत हो गई।
मूसाझाग। सोमवार को ब्लाक समरेर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी नन्हे (50) पुत्र बहीद हुसन बानो (28) पत्नी शाहिद और ईशदरानी (45) पत्नी ताहिर की बुखार से मौत हो गई। उनके परिजनों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। जबकि कुछ गांव के लोगों के मुताबिक तीनों लोग बीमार चल रहे थे। ब्यूरो