फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने तय की शहर में वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-44
विज्ञापन

शहर में 50 से अधिक
स्पीड पर कटेगा चालान
एसएसपी ने तय की शहर में वाहनों की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जरा ठहरें !...शहर के बाहर लगे नोटिस बोर्ड पर जरूर ध्यान दें और उस पर लिखी वाहन स्पीड भी पढ़ें तभी शहर की ओर बढ़ें। एसएसपी के आदेश पर शहर में एंट्री करने वाले वाहनों की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा से कम तय की गई है। इससे तेज वाहन चलाया तो चालान हो सकता है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार के आदेश पर सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जिले के बाहरी किनारों पर कुछ नोटिस बोर्ड लगवाए गए हैं। इन बोर्डों पर वाहनों की स्पीड क्षमता लिखी है। एसएसपी अशोक कुुमार ने बोर्ड लगवा कर संदेश दिया है कि शहरी इलाकों में वाहन तेज गति में न दौड़ाएं। शहर में एंट्री करते समय एक बार शहर से बाहर लगे नोटिस बोर्ड को जरूर पढ़ लें और स्वयं वाहन की गति धीमी कर लें। किसी भी कीमत पर 50 से अधिक स्पीड पर वाहन न चलाएं। जहां से गुजरें, उस मार्ग पर भीड़भाड़, स्कूल-कॉलेज, स्कूली बच्चों का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें