फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मासूम-कांवड़िया समेत चार मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33, 34, यूजेएचपीएच-04
विज्ञापन


सड़क हादसों में मासूम और कांवड़िये समेत चार मरे
बरेली-बदायूं हाईवे पर ट्रैक्टर से गिरा था कांवड़िया, उझानी में दुग्ध वाहन की टक्कर से चार साल के मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक कांवड़िया समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसमें कांवड़िया बरेली जिले के भोजीपुरा इलाके का रहने वाला था। वह कछला से जलभर कर लौट रहा था। इधर, उझानी में एक मासूम को दुग्ध वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सहसवान और बिसौली क्षेत्र में हुए हादसों में एक-एक युवक की मौत हो गई। इधर, अलग-अलग हादसों में कई कांवड़िये घायल हुए हैं।

हादसा नंबर-एक
बिनावर। यह हादसा शुक्रवार रात करीब एक बजे बरेली-बदायूं हाईवे पर चौपाल सागर के नजदीक हुआ था। 22 वर्षीय जितेंद्र गंगवार पुत्र महेंद्रपाल गंगवार बरेली जिले में भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर का निवासी था। वह अपने गांव के करीब दो दर्जन शिवभक्तों के साथ कछला से कांवड़ लेकर लौट रहा था। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा था। रास्ते में चौपाल सागर के सामने अचानक जितेंद्र ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद कुछ कांवड़िए उसे तुरंत बरेली ले गए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


हादसा नंबर-दो
उझानी। हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे डॉ. गीतम सिंह अस्पताल के सामने सहसवान रोड पर हुआ। गौतमपुरी मोहल्ले के श्रीकृष्ण प्रजापति का 11 वर्षीय बेटा सचिन अपने चार वर्षीय भाई अजीत के साथ सब्जी लेने बाईपास पहुंचा। लौटते समय सामने से दुग्ध वाहन ने अजीत को चपेट में ले लिया। उसके सिर और पेट में चोट आई। जबकि सचिन बाल-बाल बच गया। दुग्ध वाहन का चालक आनन फानन में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया लेकिन उसी दौरान अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शरीर में गर्मी बताकर जिला अस्पताल के लिए रेफर करा लिया। परंतु जिला अस्पताल में अजीत को मृत घोषित कर दिया गया। यह देख परिवार के लोग बिलखने लगे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुग्ध वाहन कब्जे में लेकर मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा नंबर-तीन
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी सिधारपुर निवासी 23 वर्षीय बंटी पुत्र कर्रू और गांव के ही 35 वर्षीय वीरपाल पुत्र हरीराम शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपने गांव से सहसवान जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रही पुलिस ने उनके परिवार वालों को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करा दिया। बंटी पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसी पर परिवार की जिम्मेदारी थी। परिवार वालों के मुताबिक युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी।

हादसा नंबर-चार
बिसौली। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम गुधनी निवासी 22 वर्षीय मोहित पुत्र लालाराम आठ जुलाई को बाइक लेकर अपने गांव लौट रहा था। उसी समय रानेट चौराहे के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे बरेली ले गए। कुछ दिन उसका इलाज दिल्ली में चला। परंतु उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। जिससे परिवार वालों ने मोहित को शुक्रवार रात जिला अस्पताल ले गए, जहां शनिवार सुबह तड़के युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची बिसौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन



बाइक भिड़ंत और फिसलने से नौ कांवड़िया घायल
उझानी। बरेली के कांवड़ियों की टोली में शामिल 25 वर्षीय हनी सैनी और कछला गंगाघाट जा रहे गौतमपुरी मोहल्ला निवासी नितिन (20) की बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। जिससे दोनों कांवड़िया घायल हो गए। वहीं बरेली में सीबीगंज क्षेत्र के वाकरपुर निवासी लौकीराम का 20 वर्षीय बेटा अशोक कुमार कांवड़ लेकर कछला से चला था। रास्ते में करुआ पुल के पास वह गश खाकर गिर दिया। उसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इधर, नवाबगंज निवासी 24 वर्षीय आकाश कुमार बाइक फिसलने से घायल हो गए। वहीं दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर निवासी बालेंद्र कुमार, त्रिवेणी देवी पत्नी ओमपाल, 25 वर्षीय हर्ष और दूसरी बाइक पर सवार प्रेमचंद, आकाश कुमार बाइक फिसलने से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें