फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास कॉलेज में स्नातक के 690, राजकीय महाविघलय में हुए 309 दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन


दास कॉलेज में स्नातक के 690 और
राजकीय महाविद्यालय में 309 दाखिले
एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी
राजकीय महाविद्यालय में पहली मेरिट के आधार पर प्रवेश पूर्ण, दूसरी मेरिट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के डिग्री कॉलेजों में छात्र-छात्राओं का तांता लगना शुरू हो गया है। इसी क्रम में नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। वही राजकीय महाविद्यालय में पहली मेरिट के आधार पर अब तक 309 दाखिले पूर्ण कर लिए गए हैं। शुक्रवार को दूसरी मेरिट भी जारी कर दी गई।
दूसरी मेरिट के अनुसार बीएससी बायो ग्रुप में सामान्य वर्ग छात्रों के लिए 72 व सामान्य वर्ग में छात्राओं के लिए 70.7, ओबीसी वर्ग छात्र के लिए 69.6 व छात्रा वर्ग के लिए 69, एससी वर्ग छात्र के लिए 65.8 और छात्रा वर्ग के लिए 64.2, वहीं बीएससी मैथ ग्रुप के लिए सामान्य वर्ग छात्र के लिए 75.6, छात्रा के लिए 73.6, ओबीसी छात्र वर्ग के लिए 75 वहीं छात्राओं के लिए 73.2, एससी छात्र वर्ग के लिए 66 वही छात्रा वर्ग के लिए 61, इसी प्रकार बीए में सामान्य छात्र वर्ग के लिए 54.2, वही छात्रा वर्ग के लिए 52.2, ओबीसी छात्र वर्ग के लिए 51 वही छात्रा वर्ग के लिए 49.8 और एससी छात्र वर्ग के लिए 49.6 वही छात्रा वर्ग के लिए 46, इसी क्रम में बीकॉम सामान्य छात्र वर्ग के लिए 50.4, वहीं ओबीसी वर्ग के लिए 40.6 और एससी वर्ग के लिए 41.2 फीसदी तक के छात्र छात्राओं को प्रवेश 30 जून तक दिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष की तृतीय मेरिट आगामी दो जुलाई को जारी की जाएगी। वही दास कॉलेज प्रबंधन के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष की 1340 सीटों पर अब तक 690 प्रवेश लिए जा चुके हैं। शेष सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि पांच जुलाई से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं लगना आरंभ हो जाएंगी। जिसके तहत कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बीए की 800 सीटों पर 385, बीएससी मैथ ग्रुप की 160 सीटों पर 100, बीएससी बायो ग्रुप की 160 सीटों पर 70, बीकॉम की 160 सीटों पर 120 व बीबीए की 60 सीटों में 15 प्रवेश लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बीस-बीस सीटें बढ़ाने को मांगी विश्वविद्यालय से अनुमति
शहर से लेकर देहात तक दास कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए छात्रों में होड़ मची हुई है। यहां आरक्षित सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। लेकिन प्रवेश को आवेदन करते समय छात्र-छात्राओं ने दास कॉलेज में प्रवेश को प्रमुखता दी जिसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्नातक के समस्त विषयों में 20-20 सीटें बढ़ाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें