फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक रौंदी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने
विज्ञापन

बाइक रौंदी, युवक की मौत
दातागंज तिराहे के पास हुआ खूनी हादसा
भाजपा नेता पीसी शर्मा के साले थे अभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर में दातागंज तिराहे के पास मंगलवार देर रात बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घायल बाइक सवार ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक के दो बेटियां और एक बेटा है।
करीब 40 वर्षीय अभिषेक द्विवेदी पुत्र लक्ष्मीकांत द्विवेदी भाजपा नेता पीसी शर्मा के साले थे। वैसे तो अभिषेक मूलरूप से एटा निवासी थे लेकिन वर्तमान समय में वह अपने बहनोई के पास डीएम रोड कॉलोनी में रह रहे थे। मंगलवार रात करीब आठ बजेे अभिषेक द्विवेदी बाइक लेकर बरेली जाने को घर से निकले थे। उनकी बाइक दातागंज तिराहे के पास पहुंची थी तभी अचानक सामने से आई बालू लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना पर पीसी शर्मा और उनके रिश्तेदार पहुंच गए। डॉक्टर ने हालत देखते ही युवक को बरेली रेफर कर दिया। देर रात बरेली पहुंचने पर परिवार वालों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, परंतु कुछ समय बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। काफी जोर सिफारिशों के बाद युवक के शव का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हो सका। तब कहीं शव को शहर लाया गया। इधर, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

00
फोटो-21
बाइक सवार को रौंदकर खाई में पलटी पिकअप
बदायूं। दातागंज-समरेर मार्ग पर बुधवार दोपहर पिकअप ने एक बाइक सवार को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार के गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरेली के पास हुआ। ग्राम धरेली निवासी 20 वर्षीय हरीश चंद्र पुत्र सेवाराम बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव से दातागंज जा रहा था। युवक अपने गांव से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचा था कि उसने रास्ते में बाइक रोक ली और सड़क किनारे लघुशंका करने को खड़ा हो गया। तभी दातागंज की ओर से आई पिकअप युवक को रौंदते हुए आगे निकल गई। फिर सीधे खाई में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर वहां से फरार हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही युवक के परिवार वालों को बताया। कुछ देर बाद परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और युवक को दातागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। गाड़ी में कुछ सामान भरा हुआ था।
------------------
फोटो-35
ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत में तीन घायल
नाधा। बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने इस्लामनगर रोड पर सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर ड्राइवर फरमान, उसके साथी रिजवान निवासी सिजानपुर मुरादाबाद घायल हो गए। ट्रक ड्राइवर फहीम को भी चोटें आईं हैं। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

-------------------------
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कुंवरगांव। नगर में मुख्य चौराहे पर एक तेज गति से आ रही कार की चपेट में आकर बाइक सवार रंगशाला संचालक घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें