फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफिया कॉलेज के प्रबंधक को बताया शिक्षा माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राफिया कॉलेज के प्रबंधक को बताया शिक्षा माफिया
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ने जांच में सही पाए आरोप, डीएम को भेजी रिपोर्ट
सहसवान के राफिया कॉलेज में एडमिशन में हुआ था फर्जीवाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान होने के बावजूद रुपये लेकर सामान्य अभ्यर्थियों का एडमिशन करने के मामले में सहसवान स्थित राफिया एजूकेशनल कॉलेज प्रबंधन फंस गया है। डायट प्राचार्य ने अपनी जांच में प्रबंधक को शिक्षा माफिया बताते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। अब कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई हो सकती है।
बदायूं यूथ संगठन ने राफिया कॉलेज द्वारा वर्तमान शिक्षण सत्र में नियम विरुद्ध लिए गए बीटीसी प्रवेश की जांच कराने की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा था। इस संबंध में संगठन ने कॉलेज प्रबंध तंत्र पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। कहा था कि अल्पसंख्यक संस्थान का लाभ ले रहे राफिया कॉलेज को बीटीसी की 50 प्रतिशत सीटें अल्पसंख्यक छात्रों से भरने का निर्देश दिया गया था। कई अल्पसंख्यको ने कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन किया पर प्रबंध तंत्र ने गैर अल्पसंख्यक वर्ग से ही सीटें भर दीं। इसके बदले मोटा डोनेशन लिया गया। इससे उन कई अल्पसंख्यक छात्रों के अधिकारों का हनन किया गया है जो बीटीसी करना चाहते थे।
विज्ञापन

डीएम ने इस प्रकरण की जांच डीआईओएस मुन्ने अली को सौंप दी। मुन्ने अली ने इसे उच्चस्तर का विषय बताते हुए प्रकरण डायट प्राचार्य राजीव कुमार दिवाकर को हस्तगत कर दिया। अब डायट प्राचार्य ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। उन्होंने लिखा है कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं। साबित हुआ है कॉलेज का प्रबंधक शिक्षा माफिया है। इसकी शिकायत शासन में प्रमुख सचिव और राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद लखनऊ से की है पर अब तक इस शिक्षा माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मान्यता प्रत्याहरण का कार्य शासन स्तर से ही किया जा सकता है।
00000000
प्रवेश निरस्त और मान्यता खत्म कराएंगे
बदायूं यूथ के जिला उपाध्यक्ष सितारुददीन ने कहा कि निष्पक्ष जांच करके अधिकारियों ने प्रवेश से वंचित छात्र छात्राओं को न्याय दिलाने का रास्ता खोला है। अब वह जिला प्रशासन से मांग करेंगे कि गलत तरीके से किए प्रवेश निरस्त किए जाएं। कॉलेज प्रबंधक पर रिपोर्ट कराई जाए और मान्यता निरस्त की जाए।
00000000
प्राचार्य और प्रबंधक भी छोड़ भागे
कॉलेज के संस्थापक की नीतियों से आहत होकर प्राचार्य और वैतनिक प्रबंधक ने भी कॉलेज से नाता तोड़ लिया है। प्राचार्य मोहम्मद कामिल ने बताया कि उन पर नियम विरुद्ध काम करने का दवाब बनाया जा रहा था। उन्होंने मना किया तो उनका दो माह का वेतन रोक लिया गया। उन्होंने भी कॉलेज मालिक के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी जिसकी जांच डायट प्राचार्य कर रहे हैं। वहीं, प्रबंधक रहे आदिल का कहना था कि उनकी भी कुछ नीतिगत बातों पर कॉलेज स्वामी से अनबन थी। वह दो माह पहले पद छोड़ चुके हैं।
0000000
छात्रा ने कराई है एफआईआर
बदायूं के आदर्शनगर निवासी महिपाल सिंह की पुत्री स्नेहा सिंह ने हाल ही में डीएम को पत्र देकर राफिया कॉलेज के प्रबंध तंत्र के खिलाफ एडमिशन के नाम पर 3.40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। कहा था कि वह उसके मूल प्रमाणपत्र लौटाने के नाम पर एक लाख रुपये और मांग रहे हैं। डीएम के निर्देश पर सहसवान कोतवाली में तीन जनवरी को प्रबंध तंत्र के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। पुलिस छात्रा के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

000000
जांच रिपोर्ट मिलेगी तो देंगे जवाब
कुछ लोग बेवजह कॉलेज के खिलाफ शिकायतें कर रहे हैं। सारे प्रवेश नियमानुसार हुए हैं, कुछ भी गलत नहीं है। डायट प्राचार्य की जांच रिपोर्ट अभी हमें नहीं मिली है। उसमें हमारे ऊपर क्या आरोप साबित किए हैं, यह भी नहीं पता है।
- हबीबुरर्हमान, कॉलेज संस्थापक व निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें