फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसिया में घर-घर फैली खुजली की बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 31 से 37 तक
विज्ञापन


खाज-खुजली से जूझ रहे सौ से ज्यादा ग्रामीण
परसिया में बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा, सरकारी अस्पताल में नहीं है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
दबतोरी (बदायूं)।
क्षेत्र के गांव परसिया में खाज-खुजली से लोग परेशान हैं। दो दर्जन से अधिक परिवारों के सौ से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। इनमें हर उम्र के लोग हैं। अधिकतर लोग प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं, वहीं दबतोरी के सरकारी अस्पताल में एक जैसी गोलियां देकर मरीजों को टरकाया जा रहा है।
बिसौली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी नरायनदास, किशनवीर, हरपाल, घासीराम, भगवान सिंह के परिवार में खाज-खुजली की चपेट में अनेक लोग हैं। स्वाति, सुरभि, संजय, सचिन, पूनम ने तो स्कूल जाना भी बंद कर दिया हैं। एक माह से इस रोग ने पैर पसारे हुए हैं। इससे लगभग सौ लोग ग्रस्त बताए जा रहे हैं। कई महिलाओं और लड़कियों के शरीर पर बड़े दाग तो कुछ के चेहरों पर दाग और चकत्ते पड़ गए हैं। अधिकतर लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। खाज-खुजली क्यों फैल रही है, इसकी वजह ग्रामीणों को पता नहीं है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बुधवार को इसी गांव की छात्राएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी में दवा लेने गईं। उन्हें सामान्य दवा देकर छुट्टी दे दी गई। उन्होंने आयुष चिकित्सक जहीर को गांव में खुजली फैलने की जानकारी भी दी। इससे सुनहरी, सचिन, संजय, स्वाति, कैलाश, भूरी, कुसुम, धर्मेंद्र, सुरभि, पूनम, विमलेश, लक्ष्मी, रुबी, विकास आदि भी पीड़ित हैं।
विज्ञापन

0000000
गांव में दो साल से नहीं है एएनएम
दबतोरी। परसिया गांव में दो साल से स्थायी एएनएम की तैनाती नहीं है। इस वजह से ग्राम स्वास्थ्य समिति का प्रधान के साथ संयुक्त खाता तक नहीं खुल सका है। टीकाकरण या किसी अभियान के समय दूसरे क्षेत्र की एएनएम को यहां भेजकर कार्य करा लिया जाता है। प्रधान का कहना है कि अगर स्थायी एएनएम तैनात हो तो शायद ऐसी समस्याएं न हों।
विज्ञापन

गांव में गंदगी का अंबार है तो पेयजल दूषित होने की समस्या भी वजह हो सकती है।
0000000
वर्जन
आसफपुर अस्पताल में इस रोग के फैलने की जानकारी दी है। इससे बूढे़, बच्चे सभी परेशान हैं। अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
- नीतू सिंह, ग्राम प्रधान परसिया
0000000
इस सीजन में फंगस रोग की शिकायत होती है। परसिया गांव में फैले रोग की जानकारी ग्राम प्रधान ने दी है। शुक्रवार को टीम भेजकर जांच कराएंगे। सभी लोगों का इलाज किया जाएगा। रोग फैलने का कारण भी तलाशेंगे।
- डॉ. नवनीत कुमार, प्रभारी निरीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें