फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही करा लें वाहनों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज ही करा लें वाहनों का पंजीकरण
विज्ञापन

12 से 16 तक एआरटीओ दफ्तर में प्रभावित रहेगा काम
साफ्टवेयर वाहन-4 लोड होगा, ऑनलाइन होंगे वाहन और कामकाज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। साफ्टवेयर वाहन- 4 सिस्टम बदायूं जिले में लागू हो रहा है। इससे वाहन और इनसे जुड़ी सारी व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएंगी। सिर्फ नंबर डालने भर से वाहन की पूरी जानकारी मिल सकेगी। दलालों पर निर्भरता कम हो जाएगी। पुराने वाहनों में केवल कल तक पंजीकरण आदि कार्य हो सकेंगे। 12 से 16 फरवरी तक कार्य प्रभावित रहेगा और फिर नए साफ्टवेयर से सारे काम होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के 59 जिलों में लागू हो चुकी यह व्यवस्था अब बदायूं एआरटीओ कार्यालय में भी लागू होने जा रही है। एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा ने बताया कि नौ फरवरी तक ही पुराने और अब तक रोड पर निकाले गए वाहनों के पंजीकरण आदि कार्य हो सकेंगे। 12 से 16 फरवरी तक सिस्टम लोड होने के बाद नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। वाहनों के पंजीकरण के समय ही मालिक का मोबाइल नंबर सिस्टम में दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद टैक्स, बीमा जैसे सारे काम ऑनलाइन हो जाएंगे। वाहन स्वामी को मोबाइल पर मैसेज मिलते रहेंगे कि उसके वाहन का बीमा या टैक्स कब खत्म हो रहा है। केवल लाइसेंस की फीस एआरटीओ दफ्तर में जमा होगी, बाकी पंजीकरण आदि जैसे कामों की फीस लोग घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इससे जहां एआरटीओ दफ्तर पर लगने वाली अनावश्यक भीड़ खत्म होगी, वहीं कागजी काम काफी हद तक खत्म होने से दलालों की भूमिका भी सीमित हो जाएगी। वाहन भी ऑनलाइन हो जाएंगे, इसका नंबर डालते ही वाहन की पूरी जानकारी देश के किसी कोने में ली जा सकेगी।
विज्ञापन

0000000
वर्जन
शुक्रवार तक पुराने काम हो सकेंगे। इसके बाद दफ्तर का सिस्टम नए साफ्टवेयर के हिसाब से अपग्रेड किया जाएगा। इसमें वाहन चालकों को काफी लाभ होंगे।
- एनसी शर्मा, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें