- उ.प्र माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन
सहसवान। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन प्रमोद इंटर कॉलेज में हुई बैठक में किया गया। इसमें देशराज सिंह यादव को लगातार 11वीं बार जिलाध्यक्ष और राजीव प्रकाश को जिलामंत्री चुना गया। शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
संघ शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह चौहान, प्रमोद इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश चंद्र सक्सेना की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। इसमें देशराज सिंह को जिलाध्यक्ष, पुष्पदेव भारद्वाज, असलम खां, डॉ. संतोष गुप्ता, हृदयेश चंद्र, श्याम लाल शाक्य को उपाध्यक्ष, रूबीना शाकिर महिला उपाध्यक्ष, राजीव प्रकाश जिलामंत्री, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, सुभाष पांडे, योगेश पाल सिंह, रामप्रकाश गुप्ता संयुक्त मंत्री, सुलेखा सिंह महिला संयुक्त मंत्री, आलोक पाठक कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार सक्सेना आय-व्यय निरीक्षक और 15 सदस्य चुने गए। शिक्षकों ने सभी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अशोक कुमार पांडे, प्रभाशंकर सक्सेना, प्रदीप यादव, गिरीश चंद्र माहेश्वरी, मोहम्मद अहमद खां आदि मौजूद रहे। संचालन जिलामंत्री राजीव प्रकाश ने किया।