फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कॉलेज डिबार घोषित

विज्ञापन
स्कूल - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। नकल के लिए बदनाम रहे कॉलेजों पर शासन और विभाग की पहले से पैनी नजर है। इस बार शासन ने परीक्षा केंद्र बनाने को नई नीति बनाई थी, जिसके तहत सभी कॉलेजों को केंद्र बनने के लिए ऑनलाइन मौका दिया गया।
16 बिंदुओं पर बोर्ड ने केंद्र बनाने को नंबर की व्यवस्था की थी। जिसने ज्यादा नंबर पाए उसी को केंद्र बनाया गया। सो जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले के पांच विद्यालयों को बोर्ड ने डिबार घोषित कर दिया है। खास बात तो यह है कि बोर्ड द्वारा जारी सूची में डिबार विद्यालयों में एक विद्यालय केंद्र बनाए जाने की सूची में शामिल है। सो अब उसके स्थान पर दूसरा विद्यालय केंद्र बनाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि दो दिन पहले बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक जिले के जीवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं, रामश्री देवी मेमोरियल भानु प्रकाश सिंह चौहान कन्या इंटर कॉलेज परसिया, हजारी लाल बापू मेमोरियल इंटर कॉलेज इस्लामनगर और विद्यावती कन्या इंटर कॉलेज रूदायन को डिबार घोषित किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि इनमें रामश्रीदेवी मेमोरियल भानुप्रकाश सिंह चौहान कन्या इंटर कॉलेज परसिया बोर्ड से 14-15 नवंबर को जारी सूची में केंद्र बनाया गया है मगर 18 नवंबर को आई सूची में इस विद्यालय को डिबार सेंटर की सूची में शामिल किया गया है। लिहाजा, सचिव के आदेश पर इस विद्यालय के स्थान पर दूसरा विद्यालय सेंटर बनेगा। उसका निर्धारण भी बोर्ड से ही करेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि जिले में 73 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। बोर्ड ने इन केंद्रों पर 20 नवंबर तक आपत्तियां मांगीं गईं थीं। सो जिले में 81 आपत्तियां आईं हैं। उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें