फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान में लापरवाही पर दो खण्ड प्रेरकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
सफाई
विज्ञापन
बदायूं । स्वच्छ भारत अभियान में लापरवाही बरतने पर सीडीओ शेषमणि पांडेय ने मंगलवार को अधीनस्थ अफसरों की जमकर क्लास ली। आउटसोर्सिंग के आधार पर ब्लाक जगत में कार्यरत स्वच्छ भारत दो खंड प्रेरक अजय यादव और श्रीओम संतोषी की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए। ब्लाक इस्लामनगर के एडीओ पंचायत सुधीर कुमार क्रांतिकारी और ब्लाक जगत के प्रभारी एडीओ पंचायत वेदप्रकाश को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता बरतने पर इस्लामनगर, जगत और दातागंज के खंड विकास अधिकारी को सुधार लाने को चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित सभाकक्ष में मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय ने स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा बैठक में पाया कि जिले के 1474 राजस्व गांवों में दो लाख 70 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। उसके सापेक्ष अब तक 31 हजार 618 शौचालय का निर्माण हो पाया है। अब तक 189 राजस्व गांव ओडीएफ हो चुके हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी राजीव कुमार मौर्य ने सीडीओ को बताया कि शासन से 31 दिसंबर 2017 तक जनपद को ओडीएफ करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, परंतु 31 मार्च तक जनपद को ओडीएफ किए जाने की संभावना है। अक्तूबर तक 52 गांवों को ओडीएफ किया गया है। सीडीओ ने साफ तौर पर कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के कार्य में किसी भी तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी, कर्मचारी ओडीएफ कराने में पूर्ण सहयोग करें अन्यथा उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ओडीएफ कार्य की धीमी प्रगति पाए जाने पर सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वच्छ भारत अभियान में सभी वर्गों का सहयोग लेकर अधिकारी कार्य करें। जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी भोलानाथ गंगवार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक प्रियंका सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें