फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन और बाइक के साथ घर, जाएंगे लक्ष्मी गणेश

विज्ञापन
चांदी के लक्ष्मी-गणेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। धनतेरस को लेकर बाजार में धूम है। कंपनियां और व्यापारी ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। कहीं उपहार योजना तो कहीं लकी ड्रा से ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। सराफा बजार, ऑटो मोबाइल, बर्तन, मूर्तियां और सजावट का सामान बेचने वालों में जबरदस्त होड़ है।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए लोगों ने एक दिन पहले से गाड़ियां बुक करानी शुरू कर दीं। सोमवार को इलेक्ट्रानिक और ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। धनतेरस पर खरीदारी के लिए वाशिंग मशीन, एलईडी, फ्रिज, बाइक और कार की खूब बुकिंग हुई। वहीं ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए सराफा व्यापारियों ने उपहार रखे।
-----------------
इलेक्ट्रानिक बाजार में आई नई टेक्नोलोजी
इलेक्ट्रानिक सामान के विक्रेता वरुण आहूजा ने बताया कि इस बार ब्लूटूथ युक्त वाशिंग मशीन आई है। इसे ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से कनेक्ट करके चला सकते हैं। थ्री कनवर्ट फ्रिज बाजार में मौजूद है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। कई तरह के एलईडी हैं जिनकी बिक्री हो रही है। इस बार जीएसएटी लागू होने के बाद भी धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। कई दुकानदार स्क्रैच कूपन और उपहार भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
बाइक बुकिंग के लिए लगी लाइन
शहर की एक बाइक एजेंसी पर बाइक बुकिंग कराने के लिए लंबी लाइन और भीड़ लगी रही। एजेंसी मालिक ने दो-तीन हजार से अधिक गाड़ियों को स्टाक कर रखा है। हीरो स्कूटर पर इस समय तीन हजार से लेेकर साढ़े चार हजार की छूट है। वहीं गाड़ी खरीदार को एक लकी ड्रा कूपन और उपहार दिया जा रहा है। लकी ड्रा का आयोजन दिवाली के बाद होगा
---------------
बर्तनों की दुकानें सजीं
धनतेरस के लिए बर्तन व्यापारियों ने दुकानें सजा ली हैं। खास तौर पर धनतेरस पर बर्तन खरीदने का अधिक महत्व होता है। व्यापारी कृष्ण गोपाल का कहना है कि इस बार बर्तनों की खरीदारी अधिक होने की उम्मीद है। उन्होंने कई तरह के डिजाइन के बर्तन मंगा कर स्टाक में जमा कर रखे हैं।
------------------
लुभा रहा है ज्वैलरी बाजार
सराफा व्यवसायी सचित प्रकाश वैश्य ने बताया कि ज्वैलरी का कोई भी सामान खरीदने पर एक उपहार और एक लकी ड्रा के लिए कूपन दिया जाएगा। इसमें पहला इनाम बाइक है। इस बार नई-नई डिजाइन की फैंसी ज्वैलरी आई है। चांदी के फ्रेम में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं।
....................
इंसेट....
सावधान ! चांदी की जगह गिल्ट और सोने की जगह हाथ न लग जाए पीतल
बदायूं। धनतेरस पर लोग सोना, चांदी से बनी ज्वैलरी और सिक्के खरीदते हैं। ऐसे में कई गैर जानकार लोगों के हाथ चांदी की जगह गिल्ट और सोने की जगह पीतल से बनी ज्वैलरी कुछ दुकानदार थमा देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ज्वैलरी खरीदते समय सावधानी बरती जाए।
-----
क्या करें खरीदार
-पंजीकृत सराफा दुकान से खरीदारी करें, ज्वैलरी पर हॉलमार्क की मोहर देखें, जीएसटी सहित बिल प्राप्त करें, रेडीमेड ज्वैलरी पर सीरियल नंबर देख कर खरीदारी करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें