अलापुर। नगर में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की पालकी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की। शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार शाक्य ने फीता काटकर किया। रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई यात्रा थाने वाले चौराहे से होती हुई इमलिया नगला मोहल्ले में पहुंची। यहां से वापस मेन मार्केट से होती हुई मोहल्ला साहूकारा पहुंची। इसके अलावा रामलीला मैदान पर रुकी। शोभायात्रा में पूतना, राधाकृष्ण, भारत माता, जटायू, रामदरबार, ब्रजलीला, काली अखाड़ा, गोपीकृष्ण, शंकर पार्वती समेत करीब दी दर्जन झांकियां शामिल रहीं। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही।
----
फोटो-26
बादशाहपुर में निकाली गई कलश यात्रा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बाहशाहपुर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभांरभ पर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले मंदिर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। कथा 25 अगस्त तक चलेगी। कलश यात्रा को सफल बनाने में महेंद्र सिंह, हरि सिंह, बालिस्टर सिंह, उजागर सिंह, जसवीर, संतोष कुमार, नबाब सिंह, जंटरपाल, रक्षपाल, रामपाल, अमरपाल, धीरपाल, प्रमोद कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
-------------------
21 से शुरू होगा देवछठ मेला
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौसारा स्थित बलदाऊ महाराज के मंदिर पर हर वर्ष लगने वाले देवछठ का मेला 21 अगस्त से शुरू होगा। मेला प्रबंधक रामजीमल शर्मा ने बताया कि मेला एक माह तक चलेगा।
--------------
26 से शुरू होगा दशलक्षण महा पर्व
बिल्सी। जैन समाज की ओर से हर वर्ष धूमधाम से मनाएं जाने वाला दशलक्षण महापर्व 26 अगस्त से नगर के प्राचीन जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दस दिवसीय पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रशांत जैन ने दी।