फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्त सेवादारों की टोली की अमरनाथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। अमरनाथ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए सेवादारों की टोली को धूमधाम से रवाना किया गया। टोली के सदस्यों को शिवभक्तों ने राशन सामग्री भी मुहैया कराई।
विज्ञापन

बदायूं के शिवभक्त सेवा मंडल के पदाधिकारियों के साथ संजय पाराशरी समेत कई कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने स्थानीय शिवभक्तों से भेंट कर अमरनाथ यात्रियों के लिए सहयोग मांगा। शिवभक्तों में सुनील सचदेवा, विजय गोपाल, विक्की वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, शेखर गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, अंशुल छाबड़ा, योगेश प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, दिव्यांश मेहंदीरत्ता, मनोज सपरा आदि ने सेवादार टोली में शामिल पदाधिकारियों को राशन सामग्री भेंट की। ट्रक में खानपान का सामान लोड कराया गया। सेवादारों को बाबा भोलेनाथ की पट्टिकाएं भी पहनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें