बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 11,928 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थी, जिनमें से 11,198 ने परीक्षा दी। 730 गैर हाजिर रहे। वहीं, पहली पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसायी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 272 में से 260 ने परीक्षा दी। 12 गैरहाजिर रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा हुई। इसमें 1457 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1388 ने परीक्षा दी। 69 गैरहाजिर रहे। कुल मिलाकर 811 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा हुई। संवाद