फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग में दास डिग्री कॉलेज ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
दास डिग्री कॉलेज की विजेता टीम के साथ प्राध्यापक। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। इसमें दास डिग्री कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स जॉइंट सेक्रेटरी विजय सान्याल, प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार सक्सेना ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न भार वर्गों में पुरुष व महिला बॉक्सरों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। वहीं, 55 किग्रा भार वर्ग में बरेली कॉलेज के हिमांशु पाठक ने स्वर्ण पदक जीता, दास डिग्री कॉलेज के रवि कुमार को रजत पदक, 65 किग्रा भार वर्ग में दास डिग्री कॉलेज के अतुल यादव ने स्वर्ण पदक, बरेली कॉलेज की अरुण शर्मा रजत पदक, 54 किग्रा महिला वर्ग में दास डिग्री कॉलेज की संजली यादव ने स्वर्ण पदक, बरेली वीरांगना अवंती बाई कॉलेज की साक्षी मथुरिया रजत पदक जीता।
समापन समारोह में दास डिग्री कॉलेज को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि बरेली कॉलेज, बरेली को रनर-अप का खिताब मिला। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. शिवराज कुमार, डॉ. प्रशांत कोहली, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. एसके सक्सेना, डॉ. एसके सिंह, डॉ. बीएन शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें