फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुवायां-तिलहर-दातागंज सड़क निर्माण कार्य के लिए मिले 7.76 करोड़ रुपये

Thu, 19 Mar 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज से तिलहर और पुवायां को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण कार्य में अब तेजी आने की उम्मीद है। सड़क निर्माण कार्य के लिए शासन की ओर से 7.76 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। बजट मिलने के बाद अब कार्यदायी संस्था को काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से दातागंज से तिलहर-पुवायां मार्ग पर 95.230 किलोमीटर से 122.43 किलोमीटर के बीच कुल 27.30 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे कई गांवों और कस्बों का आवागमन बेहतर हो जाएगा। सड़क खराब होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब तक इस परियोजना के लिए मात्र 35 लाख रुपये ही जारी हुए थे। जिससे निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था। पर्याप्त धनराशि न होने के कारण कई जगह काम रुक-रुक कर हो रहा था। कई बार इस मार्ग के निर्माण में तेजी लाने की मांग उठाई थी।
ऐसे में शासन की ओर से 7.76 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने उम्मीद जताई है कि अब निर्माण कार्य में तेजी आएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। एक्सएईन नरेश कुमार के अनुसार सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और व्यापार व ग्रामीण संपर्क भी बेहतर होगा। दातागंज गलेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, सुरेश सिंह, महेश का कहना है कि यह मार्ग बनने से दातागंज, तिलहर और पुवायां के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


80 हजार की आबादी को मिलेगा सीधा लाभ
मार्ग के निर्माण से गनगोला, पापड़, डहरपुर, वीरमपुर, सराय, मुड़सेना, नई सड़क, वरसुनिया, मूसाझाग, फरीदापुर, किसरूआ, आमगांव, लखनपुर और मझिया जैसे गांवों के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा। करीब 70 से 80 हजार की आबादी को इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा। जिससे पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। वहीं इस मार्ग पर नगर पंचायत गुलड़िया भी पड़ता है। ऐसे में वहां पर रहने वालों को भी काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें