फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

760 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर स्कूलों में रखे जाने वाले अंशकालीन अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया 2015-16 में पहली कार्रवाई मंगलवार से बढ़ गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद आई पहली सूची में जिले के 760 अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटि होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। निरस्त की सूची बेसिक शिक्षा कार्यालय आ गई है। हालांकि अभी चयन सूची नहीं आई है। कई आवेदन करने वाले अभ्यर्थी जानकारी लेने के लिए बेसिक कार्यालय के चक्कर भी काटते रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले महीने अंशकालीन अनुदेशकों की रिक्त सीटों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। इसके लिए कला, शारीरिक शिक्षा, कार्यकारी शिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तिथि के बाद संशोधन को भी मौका दिया गया था। अब इसमें मंगलवार पहली कार्रवाई शुरू हो गई हैं। विभागीय जानकारों की माने तो ऊपर से निरस्त आवेदन की सूची आई है। ऐसे जिले में 760 अभ्यर्थी हैं। बताया कि अभी चयन सूची नहीं आई है। इसके भी जल्द आने के उम्मीद है। बता दें कि अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया की काउंसिलिंग नौ मार्च से होनी थी, जिसकी तिथि में संशोधन कर काउंसिलिंग की तारीख को बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई थी। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लिहाजा सूची आने पर ही कार्य को बढ़ाया जाएगा। इस संबंध में सूचना बेसिक कार्यालय के बाहर भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें