फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में 76 शिक्षकों का हुआ परस्पर तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में जिले के अंदर परस्पर तबादला पाने वाले 76 शिक्षकों को सोमवार को कार्यमुक्त व कार्यभार दिया गया।
विज्ञापन

परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को परस्पर तबादले के इच्छुक शिक्षकों को कार्यभार देने व कार्यमुक्त करने के लिए निर्देशित किया। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने संबंधितों के अभिलेख, विषय, कैडर व पदनाम का परीक्षण करके 76 शिक्षकों को लाभांवित किया।
बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला लेने वाले शिक्षकों को स्थानांतरित करने के लिए 15 जून तक का समय दिया था। बीते दो दिन अवकाश होने की वजह प्रक्रिया साेमवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडेड में तबादलों के लिए आए 47 आवेदन
जनपद के 41 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए 47 ऑनलाइन आवेदन आए। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आवेदन के लिए 14 जून अंतिम तिथि घोषित की थी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन अपनी अनापत्ति देकर आवेदन को 17 जून तक डीआईओएस कार्यालय भेजेंगे। डीआईओएस आवेदन का परीक्षण करते हुए 18 जून तक मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक इसे 20 जून तक अपर शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि किसी प्रकार की लिखित शिकायत होने पर उसका निस्तारण 23 जून तक किया जाएगा। एनआईसी इसके अनुसार 27 जून को तबादला आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें