फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज के साथ बारिश, तेज हवा चली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कई दिनों से ठीक चल रहे मौसम ने सोमवार रात को एकदम पलटा खा लिया। तेज गरज के साथ जो बादल बरसना शुरू हुए तो एक घंटा बरसते रहे। इसके बाद भी बूंदाबांदी का क्रम देर रात तक जारी रहा। तेज हवा के साथ इस बारिश ने सर्दी का अहसास बढ़ा दिया। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भी भर गया तो कई जगहों पर कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस बार जनवरी में सर्दी का असर इतना ज्यादा नहीं रहा, जितना फरवरी में मौसम ने अपने रंग दिखाए। जनवरी का पूरा महीना इस बार कोहरामुक्त रहा, लेकिन अमूमन बसंत ऋतु का आगमन करने वाला फरवरी इस बार बारिश और ओलावृष्टि का महीना बन गया। महीने के शुरुआती दिनों में भी बूंदाबादी और बारिश ने सर्दी बढ़ा दी थी तो जाते-जाते भी बारिश लोगों को सर्दी का अहसास बढ़ाने आ खड़ी हुई। सोमवार को दिन भर धूप खिली रही। शाम तक किसी को अंदाजा नहीं था कि मौसम बिगड़ जाएगा। रात नौ बजे के बाद आसमान में बादल तेजी से गरजना शुरू हो गए और बारिश पड़ने लगी। इसी के साथ बारिश में तेजी भी आती गई। तेज हवा के साथ पानी पड़ने से सर्दी बढ़ गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। सड़कों पर आ-जा रहे लोगों ने दुकानों में घुसकर खुद को पानी से बचाया। बारिश का क्रम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें