फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में 57 करोड़ से अधिक का बजट प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पं. गोविंद बल्लभ पंत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पुनरीक्षित व नए वित्तीय वर्ष के लिए आय-व्यय का ब्योरा रखा गया, जो सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सत्तापक्ष से जुड़े कई विधायक बैठक में दिखाई नहीं दिए। 
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, सहसवान विधायक ओमकार सिंह और जिला पंचायत के एएमए सीपी सिंह राघव की मौजूदगी में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 का पुनरीक्षित बजट 68 करोड़ तीन लाख 15 हजार 333 रुपये सदन के सामने रखा गया, जिसे सर्वसम्मत्ति से पारित किया गया, साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 57 करोड़ 82 लाख 94 हजार 333 रुपये का मूल बजट भी सदन ने पारित किया। वित्तीय वर्ष 2019-20 की संपत्ति एवं विभव कर की सूची सदन के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमोदन कराया गया। जिला योजना वर्ष 2019-20 की कार्य योजना के अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष रखा गया, जिस पर सदन में मौजूद सदस्यों ने आपत्ति की कि जिला पंचायत के सदस्यों के कोई प्रस्ताव सम्मलित नहीं किए जाते हैं और योजना इसी सदन से पास की जाती है। इस पर सीडीओ निशा अनंत ने सभी सदस्यों से प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी प्रस्ताव मिलेंगे उनको नियमानुसार शामिल किया जाएगा। 
एएमए ने बताया कि पं. गोविंद बल्लभ पंत सभागार के जीर्णाद्धार के लिए बरेेली से आर्किटेक्ट से लेऑउट लेकर निविदा की कार्रवाई की गई है। अनुबंध की कार्रवाई होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर सदन में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।  डीसी मनरेगा द्वारा मनरेगा योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 का श्रम बजट 14542.40 लाख रुपये और भौतिक लक्ष्य 49 लाख 86 हजार 79 मानव दिवस सृजन के लिए बैठक में प्रस्तुत कर अनुमोदन प्राप्त किया गया। 
विज्ञापन

अंत में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों और जिला पंचायत के अनुभागीय मुख्य लिपिक अखिल कुमार गुप्ता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर संजय कुमार अग्रवाल, केसी वर्मा, मनोज कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें