फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा बोने के लिए एसडीएम उपलब्ध कराएं 15 एकड़ जमीन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने ब्लॉक म्याऊ के गांव सुरैली पुख्ता व शाहपुर में कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत पशुशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु आश्रय स्थल के निर्माण का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए, साथ ही एसडीएम डीके सिंह को निर्देश दिए कि पशुओं के लिए चारा बोने के लिए पांच किलोमीटर के भीतर 15 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएं। डीएम ने गोसेवा करने वालों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि कान्हा पशु आश्रय के निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दें। उन्होंने प्रधानों से कहा कि कुछ शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ गांव में अब भी निराश्रित गोवंश हैं, जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन वहां प्रधान द्वारा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल नहीं बनाया गया है। यह स्थिति ठीक नहीं है। सभी प्रधान इसको देख लें, प्रत्येक हाल में अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल अपने-अपने गांव में बनवाएं। लेखपाल, पंचायत सचिव का पूर्ण सहयोग लें, अगर कोई सहयोग नहीं करता है, तो उन्हें बताएं।
इस दौरान डीएम ने गांव सरेली पुख्ता में मुफ्त सहायता कर रहे गोसेवक सत्यवान को माला पहनाकर सम्मानित किया, साथ ही उपहार स्वरूप एक हजार रुपये भी भेंट किए। डीएम ने प्रधान को निर्देश दिए कि इनको पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिया जाए। यह गोसेवक 102 गाय का पालन पोषण कर रहे हैं। इनके अलावा डीएम ने अन्य चार गोसेवकों को भी फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें