फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला में भी कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 22 बीडीएनयूजेएचपीएच-02
विज्ञापन


कछला में भी आज उमड़ेगा आस्था का सैलाब
नगर पंचायत कर्मियों की देखरेख में नावों पर मुस्तैद रहेंगे गोताखोर
गंगा में गहराई वाले प्वाइंट चिह्नित, रस्सी भी बंधवाई
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए कछला घाट श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के हिसाब से इंतजाम किए गए हैं। गंगा में गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर उनके आसपास रस्सी बांधी गई है। श्रद्धालुओं को गहराई में जाने से रोकने के लिए घाट पर ही एक दर्जन नावें लगाई गई हैं। प्रत्येक नाव पर दो-दो गोताखोर भी मुस्तैद रहेंगे। ताकि श्रद्धालुओं को डूबने की स्थिति में बचाया जा सके।
कछला गंगाघाट पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष नरेेशपाल यादव ने कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी मौजूदगी में ही घाटों की सफाई भी कराई। सफाई के लिए शुक्रवार को भी सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोनों छोर पर चार अस्थायी चेंजरूम और टॉयलेट बनाए गए हैं। साथ ही घाटों पर तख्त भी रखवा दिए गए। इसके अलावा गहराई वाले स्थानों पर बल्लियों पर रस्सी बांधने का काम भी पूरा कर लिया गया। घाट पर ही करीब एक दर्जन नावें रहेगीं। प्रत्येक नाव पर दो-दो गोताखोर रहेंगे। गोतखोरों को मेहनताना भी नगर पंचायत प्रशासन मुहैया कराएगा। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा मेला के अलावा कछला में भी आस्था का सैलाब उमड़ता रहा है।
विज्ञापन

-----------
कॉलेज के पास होगा पार्किंग स्थल
उझानी। श्रद्धालुओं के वाहनों को बेतरतीब खड़े होने से रोकने के लिए कछला गंगाघाट से पहले ही राधेलाल कॉलेज के सामने खाली पड़ी भूमि को पार्किंग स्थल के लिए चयनित किया गया है। प्राइवेट बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और छोटे वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जाएगा। ट्रैफिक के पुलिस कर्मी आवागमन पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

---------------------
वर्जन
गंगाघाट पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं को घाट पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर पंचायत कर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।
- नरेशपाल यादव, चेयरमैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें