फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में समझौते के बाद हुआ कबूलनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। बदनामी और कानून के शिकंजे से बचने के लिए एक युवक ने उसी लड़की के साथ निकाह कर लिया, जो उस पर बलात्कार का आरोप लगा रही थी। मंगलवार रात बिसौली थाने में हुए समझौते के बाद परिजनों की मौजूदगी में दोनों का निकाह पढ़ा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बिसौली कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी थी। उसने लिखा कि वह सोमवार को अपनी ससुराल गया हुआ था। उसी रात लगभग एक बजे उसी गांव में रहने वाला उनके साले का बेटा घर में घुस गया। आरोप है कि उसने वादी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। मंगलवार को वह घर लौटा तो घटना का पता चला। मंगलवार के पूरे दिन मामला कोतवाली में बातचीत चलती रही। जहां देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो सका। आरोपी के निकाह करने को राजी होने पर लड़की और उसके घर वाले अपनी शिकायत वापस लेने पर राजी हुए। आरोपी लड़की का ममेरा भाई बताया जाता है। समझौते के बाद दोनों पक्ष घर लौट गए। मंगलवार रात में लगभग एक बजे दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें