फोटो--2, 6
शिविर में 34 महादानियों ने किया रक्तदान
अमर उजाला का आयोजन: डीएम, सीएमओ और सीएमएस ने किया शिविर का उद्घाटन, जिला अस्पताल ब्लड बैंक का रहा सहयोग अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आशाराम और सीएमएस डॉ. भारत भूषण पुष्कर ने फीता काटकर किया। सहयोग जिला अस्पताल ब्लड बैंक का रहा। इस मौके पर डॉ. उदयवीर, डॉ. सुकुमार अग्रवाल मौजूद रहे। यहां 34 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। डीएम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने सभी सरकारी विभागों में रक्तदान शिविर के आयोजन को कहा। सबसे पहले महादानी उमेश चंद्र कश्यप उर्फ मुक्कन भइया बने। फिर एक के बाद एक करके महादानी आते रहे। इनमें समाजसेवी, डॉक्टर, ट्रैफिक पुलिस कर्मी, पीआरडी जवान और सरकारी कर्मचारी शामिल रहे। शाम तक कुल 34 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में डॉ. मिति, वरिष्ठ लैह टेक्नीशियन डीके शुक्ला, लैब टैक्नीशियन शहरोज खान, अर्पित पटेल, स्टाफ नर्स मीना सिंह, ब्लड बैंक काउंसलर कीर्ति शर्मा, वार्ड ब्वाय रामदास, लैब अटेंडेंट सौरभ पाठक और सुगरपाल का सहयोग रहा।
-----------------
फोटो--5
ध्रुवदेव ने 23वीं बार किया महादान
- युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता 2013 से रक्तदान करते आए हैं। सोमवार को उन्होंने 23वीं बार स्वेच्छा से महादान किया। इसके लिए उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुरस्कृत भी कर चुके हैं।
----------
फोटो--4
मुक्कन भइया ने 21 वीं बार किया रक्तदान
शहर के मोहल्ला कल्यान नगर निवासी कातिब उमेश चंद्र कश्यप उर्फ मुक्कन भइया ने इस 21वीं बार महादान किया।
-----------------
फोटो--3
20 किलोमीटर से पहुंची महादान करने
कुंवरगांव निवासी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी मेनका पाठक 20 किलोमीटर दूरी तय करके महादान करने पहुंची।
--------------
फोटो-7
खुद को नहीं रोक पाए डॉ. मोहित
डॉ. मोहित यादव जिला अस्पताल के ईएमओ हैं। वह खुद को नहीं रोक पाए। नाइट ड्यूटी के बाद सुबह घर पहुंचे। फिर शिविर में जा पहुंचे। उन्होंने पहली बार रक्तदान किया।
-----------------
फोटो--8
पीआरडी जवानों और ट्रैफिक पुलिस ने किया रक्तदान
समाजसेवा में खाकी वर्दी वाले भी पीछे नहीं हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी गोपाल राम के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने महादान किया। इनमें सतीश कुमार, ब्रजेश कुमार, जितेंद्र सिंह, महेश कुमार रहे। ट्रैफिक सिपाही छत्रपाल सिंह भी रक्तदान किया। राहुल कुमार चौबे भी मौजूद रहे।
-------------------------
सरदार पटेल सेवा समिति के पदाधिकारी भी पहुंचे
सरदार पटेल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी महादान किया। इनमें संजीव पटेल, जिलाध्यक्ष आलोक सिंह, अमित कुमार, आशु राठौर और मोहित पटेल शामिल रहे। -----------------
ये रहे महादानी
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में सोथा मोहल्ले के फार्रूख सिद्दीकी, मुईन जावेद, ब्राहमपुर के चेतन सिंह, चित्रांश नगर के आशुतोष माहेश्वरी, जालंधरी सराय के खुर्शीद खान, सढ़ोमई अलापुर के सर्वेंद्र और सौरभ शर्मा, बांके बिहारी कॉलोनी के धर्मवीर सिंह, कृष्णापुरी के सौरभ यादव, मंडी समिति सुंदर नगर के संध्या, हैदलपुर बिल्सी की पूनम, आवास विकास के संदीप गुप्ता, सराय पिपरिया के सुरजीत चौहान, रहमा बिनावर के गुड्डू, पटेल नगर के महेंद्रपाल, पुठी सराय की सरला देवी, कबूलपुरा के निजामुद्दीन, विरिया डांडा दातागंज के धर्मपाल, काशीराम आवास उझानी संजय कुमार, कबूलपुरा गौटिया के हेमेंद्र सिंह शामिल रहे।