फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवरगांव नगर पंचायत को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव को मिला आदर्श
विज्ञापन

नगर पंचायत का दर्जा
कस्बे के विकास को शासन से मिलेगा अतिरिक्त बजट
सीमावर्ती गांवों को भी किया जा सकता है शामिल जल्द ही कस्बे के विकास को शासन से मिलेगा धन
सड़कें, पार्क, यात्री शेड, पथप्रकाश व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं में होगा इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत कुंवरगांव को शासन ने आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से मिले आदर्श नगर पंचायत के दर्जे के बाद कुंवरगांव में नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी। शासन से विकास कार्यों को अलग से बजट मिलेगा। साथ ही कस्बे से सटे गांवों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है, तब वहां के लोगों को भी नगर पंचायत की सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
शहर विधानसभा में नगर पालिका बदायूं के अलावा नगर पंचायत वजीरगंज और कुंवरगांव आती हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा से निर्वाचित हुए महेश चंद्र गुप्ता को कुंवरगांव नगर पंचायत से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कुंवरगांव को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा देने का प्रयास किए। नगर विकास मंत्रालय के साथ ही शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए कुंवरगांव को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। उनके प्रयास रंग लाए और नगर विकास मंत्रालय ने कुंवरगांव के विकास को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मंगलवार को इस बारे में बताया कि कुंवरगांव की जनता ने उन्होंने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुंवरगांव के विकास को नगर पंचायत को शासन ने आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दे दिया है। श्री गुप्ता ने बताया कि अब कुंवरगांव में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन से जल्द ही अतिरिक्त बजट मिलेगा। उस धनराशि से कस्बे का सौंदर्यीकरण होगा। नीट-एंड क्लीन बनाने को मुख्य मार्ग पर फुटपाथ भी बनेगा। साथ ही जिन मोहल्लों में पक्की सड़के नहीं हैं, उनका निर्माण कराया जाएगा। रात के समय कस्बे में अंधेरा न रहे इसके लिए पथप्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विधायक ने बताया कि यह भी संभव है कि कस्बे से लगे गांवों को भी नगर पंचायत में शामिल कर उन्हें सुविधाएं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें